पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होमगार्ड भर्ती के आवेदन आज से वितरित होंगे

होमगार्ड भर्ती के आवेदन आज से वितरित होंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर$ बहरोड़ नगर पालिका क्षेत्र के गृह स्वयं सेवकों ((पुरुष)) की भर्ती के लिए 23 जनवरी को महल चौक स्थित गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय में आवेदन-पत्र वितरित किए जाएंगे।
होम गार्डस प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट ने बताया कि गृह रक्षा स्वयं सेवकों ((पुरुष)) की भर्ती के लिए आवेदन पत्र बहरोड नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को ही दिए जाएंगे। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को राशन कार्ड, मूल निवास, आधार कार्ड आदि साथ लाना होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 5वीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष तक, ऊंचाई न्यूनतम 168 सेमी सीना बिना फुलाए न्यूनतम 78 सेमी एवं फुलाने पर न्यूनतम 83 सेमी होना आवश्यक है। आवेदन पत्र 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अलवर में महल चौक स्थित गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 फरवरी को पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे 8 बजे से प्रारंभ होगी।