चित्रों से दिया संदेश
भास्कर न्यूज. अलवर
परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 16 जनवरी को शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर परिवहन विभाग, एसबीबीजे बैंक और अशोक लीलैंड के सहयोग से शहर की स्कूलों के 1200 बच्चों ने चित्रों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रानी जैन ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में वी एल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नेशनल एकेडमी, अलवर पब्लिक स्कूल, बीएल पब्लिक स्कूल एवं नवीन सीनियर सैकण्डरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित हेलमेट-सुरक्षा या बोझ, तेज गति जीवन की क्षति, ड्रिंकिंग और ड्राइविंग-जानलेवा सहित कई विषयों पर चित्र बनाकर सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न विद्यालयों में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नानूराम चोयल, जिला परिवहन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, परिवहन निरीक्षक रूपेश कुमार, उप निरीक्षक सविता शर्मा, शालिनी सिंह, नीतू शर्मा, दुलारी सैनी, अशोक लीलैंड के रमेश यादव, एसबीबीजे से नरेश पालीवाल ने बच्चों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
ञ्चसड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर बच्चों ने बनाए चित्र