पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही वीक्षक के सामने देनी होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

एक ही वीक्षक के सामने देनी होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चअलवर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वालों की परीक्षा अब उसी वीक्षक द्वारा ली जाएगी, जिसने उस स्कूल के शेष बच्चों की परीक्षा ली है। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी को संस्था प्रधान की परमिशन के बाद उसी वीक्षक के सामने किसी भी अन्य बैच में परीक्षा देनी होगी। यदि दुबारा वह अनुपस्थित रहता है तो उसे अनुपस्थित दर्शाते हुए रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के बाद प्रायोगिक परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर रोक लग सकेगी।
दरअसल कई विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा के दिन स्कूल में जानबूझकर उपस्थित नहीं होते थे और बाद में वे प्रायोगिक परीक्षा किसी अन्य वीक्षक से सांठ-गांठ करने के बाद दे देते थे। बोर्ड ने इस व्यवस्था को खत्म करते हुए नए आदेश जारी किए हैं। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो गई हैं जो 16 फरवरी तक संचालित होंगी।