पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भत्ता लेने नहीं पहुंच रहे हैं पुजारी

भत्ता लेने नहीं पहुंच रहे हैं पुजारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. सरकार ने भले ही मंदिरों में पूजा सामग्री के लिए दिया जाने वाला भत्ता बढ़ाकर 10 गुणा कर दिया है, लेकिन देवस्थान विभाग से सहायता प्राप्त मंदिरों के आधे से ज्यादा पुजारी भत्ता लेने नहीं पहुंचे हैं। देवस्थान विभाग के अनुसार सरकार ने वर्ष 2012-13 में सहायता प्राप्त मंदिरों के पुजारियों को पूजा सामग्री के लिए मिलने वाला भत्ता 120 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए वार्षिक कर दिया था। विभाग में 650 मंदिर पंजीकृत हैं। इनमें से 130 मंदिरों के पुजारी भत्ते के पात्र हैं। इसमें से अभी तक 50 मंदिरों के पुजारियों ने ही भत्ता लिया है।
क्चक्चक्च