पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस में बड़ा फेरबदल 275 पुलिसकर्मी बदले

पुलिस में बड़ा फेरबदल 275 पुलिसकर्मी बदले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर. एसपी विकास कुमार ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 30 थानों में थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें कई थानों में कार्यवाहक एसएचओ का काम कर रहे अधिकारियों को स्थाई नियुक्ति दी गई है। मंगलवार देर रात तबादला सूची जारी की। इनमें 10 इंस्पेक्टर, 37 सब इंस्पेक्टर तथा 10 एएसआई, 10 हैडकांस्टेबल, 180 कांस्टेबल तथा 28 महिला कांस्टेबलों का तबादला किया है। इनमें 10 इंस्पेक्टर तथा 20 सब इंस्पेक्टर ग्रेड के अधिकारियों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें लगाया थाना प्रभारी
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर लाल सिंह को बहरोड़, जितेंद्र नावरिया को कोतवाली से बानसूर, चैनाराम को लाइन से राजगढ़, राजकुमार राजौरा को लाइन से महिला थाना, वीरेंद्र पाल सिंह को लाइन से तिजारा, कैलाश चौधरी को बानसूर से एनईबी, गणपत राम को अरावली विहार से कोतवाली, मुकेश कानूगो को पुलिस लाइन से अरावली विहार, रामसिंह को लाइन से भिवाड़ी फेज तृतीय तथा वीरेंद्र सिंह को लाइन से यातायात थाना प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर गिरधारीलाल को शाहजहांपुर, रविंद्र सिंह को खुशखेड़ा, अमित कुमार को किशनगढ़बास, सूणी लाल को बड़ौदामेव, श्रीपाल सिंह को टहला तथा टहला थाने में अटैच कैलाशचंद को हरसौरा थाना प्रभारी लगाया है।
शेष पेज 14

सब इंस्पेक्टर राकेश यादव को चौपानकी, विजय सिंह को प्रतापगढ़, सुरेंद्र कुमार को नीमराणा, भूपेंद्र सिंह को मालाखेड़ा, अशोक यादव को ततारपुर थाना प्रभारी लगाया गया है। ये सभी फिलहाल पुलिस लाइन में थे।
एसपी ने आठ थानों में अटैच चल रहे पुलिस अधिकारियों को भी स्थाई रूप से थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इनमें हरचंद को थानागाजी से लक्ष्मणगढ़, मुकेश जोशी को मुंडावर से खैरथल, हरिपाल सिंह को लाइन से शिवाजी पार्क, सुनील गुप्ता को लाइन से टपूकड़ा, विजेंद्र सिंह को लाइन से मांढ़ण, दामोदर सिंह को लाइन से कठूमर, हरिनारायण को लाइन से नौगांवा तथा राजेंद्र कुमार को लाइन से खेड़ली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात बृजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कोटकासिम थाना प्रभारी के पद पर अटैच किया है।
इन सब इंस्पेक्टरों का किया तबादला
पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहनलाल को रामगढ़, पूरणमल यादव को भिवाड़ी, करणी सिंह को अपराध शाखा, करण सिंह को सदर, पूरणमल मीणा को बहरोड़, जहीर अब्बास को कोतवाली, विश्वनाथ को राजगढ़, हरि सिंह को बहरोड़, प्रहलाद सहाय को तिजारा, पवन कुमार चौबे को कोतवाली, नारायण सिंह को रामगढ़, श्रीराम मीणा को अरावली विहार, राजेश कुमार को भिवाड़ी, श्याम सिंह को बहरोड़ व गोपाल राम को खुशखेड़ा से चौकी भिवाड़ी फेज द्वितीय थाने में लगाया गया है। इसी तरह एनईबी थाना प्रभारी के पद पर अटैच बच्चू सिंह को हनुमान मंदिर चौकी तथा किशनगढ़बास थाने में अटैच महेंद्र सिंह को भिवाड़ी लगाया गया है।
ये आठ एएसआई भी बदले
पुलिस लाइन में तैनात सहायक उप निरीक्षक महेशचंद को भिवाड़ी, मनोहर सिंह को बहरोड़, दिनेश कुमार को खेड़ली, मोतीलाल को लक्ष्मणगढ़, सुरेश कुमार को चौपानकी, राजेंद्र कुमार को किशनगढ़बास थाने में लगाया है। इसी तरह किशनगढ़बास थाने में तैनात लक्ष्मी चौहान को महिला थाना व पुलिस लाइन से चिरंजीलाल को नौगांवा थाने में नियुक्ति दी है।