डाकघर देगा पार्सल के लिए बॉक्स
भास्कर न्यूज - अलवर
यदि आपको पार्सल भेजना है तो पैकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। लोगों की सुविधा को देखते हुए डाक विभाग में इनलैंड फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स उपलब्ध हैं। पार्सल भेजने के लिए अब मात्र बाक्स के लिए निर्धारित शुल्क ही देना होगा। इसके अलावा अन्य किसी तरह का खर्च नहीं करना होगा।
डाकघरों में फिलहाल ये पार्सल बॉक्स तीन साइज में उपलब्ध हैं। इसके पीछे विभाग का उद्देश्य यह है कि उपभोक्ता का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित भेजा जा सके। पार्सल बॉक्स खरीदने के बाद लोगों को पैकिंग के लिए अन्य राशि व्यय नहीं करने की जरूरत नहीं है। स्पीड पोस्ट की तर्ज पर ऑल इंडिया एक रेट निर्धारित किया गया है। पार्सल बॉक्स आकर्षक बनाए गए हैं। इन पर डाक विभाग का मोनो बना हुआ है। इसी बॉक्स के एक तरफ कीमत लिखी हुई है।