पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैरियर डे कार्यक्रम आयोजित

कैरियर डे कार्यक्रम आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. ओसवाल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की याद में कैरियर डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज जयपुर के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को कॅरियर संवारने के गुर बताए। उन्होंने परीक्षा के समय एकाग्रता बढ़ाने, तनाव कम करने सहित कई बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार झा ने बताया कि मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाने के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल विनोद शर्मा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।