एनएसएस शिविर का समापन
अलवर. राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य आर पी चतुर्वेदी थे और विशिष्ट अतिथि डॉ. जे सी नारायणन थे। अध्यक्षता प्राचार्य जगदीश चंद शर्मा ने की। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा के माध्यम से सभी प्रकार के ज्ञान को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने स्वयंसेवकों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे साधने के लिए कड़ी मेहनत की बात भी कही। इस दौरान चंद्रप्रभा शर्मा, चंद्रशेखर, आराधना सारवान, मृदुला, गजेंद्र तायल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।