पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अलवर
देव इंटरनेशनल कॉलेज में वार्षिकोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जुरविंदर सिंह और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य पी एल शर्मा थे। अध्यक्षता एससी शर्मा ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रभारी आशीष जैमन ने बताया कि समारोह में प्रतिभावन खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान पी एम शर्मा, प्राचार्य डॉ. राजबाला साइवाल व मैनेजमेंट सदस्य किरण गोपालिया ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।