पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काला कुआं अस्पताल में पीएमओ का पद सृजित

काला कुआं अस्पताल में पीएमओ का पद सृजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शहर के काला कुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पद सृजित किया है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने आदेश जारी किए हैं। इसमें बताया है कि सैटेलाइट अस्पताल के प्रभारी अधिकारी के पदनाम में परिवर्तन कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी किया गया है। इस संबंध में अरावली विहार विकास समिति की ओर से पंद्रह साल से प्रयास किए जा रहे थे। समिति का कहना है कि अब अस्पताल में 24 घंटे भर्ती की सुविधा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। समिति का आरोप है कि राजीव गांधी अस्पताल के पीएमओ ने सैटेलाइट अस्पताल के आधे स्टाफ को रोका हुआ है।