पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

डीईओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राजस्थान प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अति. प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद के नेतृत्व में डीईओ एलीमेंट्री लक्ष्मीनारायण पारीक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ के समक्ष एसएसए मद से वेतन प्राप्त करने वाले अध्यापकों का पीएल वेतन दिलवाने, उमरैण, बहरोड़ पंचायत समित के अध्यापकों को डीए एरियर के भुगतान सहित कई बिंदुओं को लेकर समस्याएं रखी। इस दौरान तेजपाल, अशोक शर्मा, बलराम, सत्यप्रकाश यादव, प्रकाश, लक्ष्मीनारायण, रामोतार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। यह जानकारी प्रवक्ता रणवीर सिंह यादव ने दी।