मतदाता जागरूकता रैली निकाली
भास्कर न्यूज - अलवर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड अलवर की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सीओ स्काउट प्रमोद शर्माने नजर बगची से जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना की। यह रैली वापस नजर बगीची पहुंचकर संपन्न हुई। नजर बगीची में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कल्पना शर्मा, सुरेश शर्मा, जमालुद्दीन, मानसिंह, सुनील यादव, मुकेश यादव, दिनेश व आशा मौजूद थी। इस अवसर पर 150 स्काउट गाइड ने भाग लिया।