पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोप वे इस साल बनाने की तैयारी

रोप वे इस साल बनाने की तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चअलवर
वन विभाग की अनुमति मिलते ही शहर का कई सालों से अधूरा रोप वे का सपना पूरा हो सकता है। वन विभाग की ओर से मामले में अभी अनुमति नहीं मिली है, प्रशासन, यूआईटी व वन विभाग के अफसरों की मामले में बातचीत चल रही है।
यूआईटी के अधिकारी कहते हैं कि उनकी तरफ से रोप वे की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए होने वाली सभी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार ने भी बीओटी((बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर यानी बनाओ, चलाओ और टैक्स लगाकर राशि पूरी होने पर सरकार को हैंड ओवर कर दो)) के आधार पर रोप वे की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद यूआईटी ने बीड जारी कर कंपनियों को आमंत्रित किया। इसके आधार पर एक कंपनी का चयन भी कर लिया गया। इस कंपनी की ओर से पांच लाख की राशि यूआईटी में जमा भी करा दी गई है। इसके बाद यूआईटी ने वन विभाग की अनुमति के लिए आवेदन भी कर दिया। अलवर से लेकर जयपुर के अधिकारियों के पास अनुमति के लिए पत्र लिखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी इस मामले में वन्य जीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुमति देने की जिम्मेदारी अपने पर लेने से बच रहे हैं। वे चाहते है उच्च स्तर से अनुमति मिले। शेष पेज 14


दूसरी ओर यूआईटी के अधिकारियों की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि पर्यटकों के आने से वन्य जीवों की सुरक्षा अधिक होगी क्योंकि सुनसान क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्रवाइयों के बारे में पता नहीं लग पाता। पर्यटकों के आने से ऐसी गतिविधियों पर नजर रहेगी। वन्य जीवों को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही पर्यटकों को वन्य जीवों को देखने का अवसर मिलेगा। सरिस्का में पर्यटकों के कारण ही बाघों की अधिक सुरक्षा हो रही है।
इस बारे में उच्च स्तर पर प्रशासनिक और वन अधिकारियों के साथ यूआईटी की ओर से लगातार बातचीत की जा रही है।