- Hindi News
- मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन
मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन
अलवर. शांतिकुंज वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने शांतिकुंज कालोनी के मकान नंबर 1/94 की छत पर लगे मोबाइल टावर हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया है। समिति के अध्यक्ष विजय स्वामी ने बताया कि मोबाइल टावर से निकलने वाली विकिरण से लोगों में गंभीर बीमारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयुक्त को 5 दिसंबर को एक अन्य मोबाइल टावर हटाने के लिए धन्यवाद दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में समिति के सचिव प्रभू दयाल शर्मा, सह सचिव महेंद्र नरूका, अशोक पारीक, महावीर प्रसाद राजोरिया, राजकुमार गोयल आदि शामिल थे। समिति की ओर से 25 जनवरी को विधायक बनवारी लाल सिंघल का अभिनंदन किया जाएगा।
क्चक्चक्च