पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्था के निर्देश

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्था के निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. माध्यमिक शिक्षा निदेशक विकास एस भाले ने शिक्षण व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से 4 मार्च तक स्कूलों में शिक्षकों को लगाने के आदेश दिए हैं। इस अवधि में 10वीं और 12वीं की अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाने के लिए भी कहा है। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण स्कूलों में बिगड़ रही शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ये आदेश जारी किए गए हैं। दसवीं के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और बारहवीं के लिए अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य कठिन वैकल्पिक विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं 4 मार्च तक संचालित करने को कहा गया है।
क्चक्चक्च