शिव सेना का प्रतिज्ञा दिवस
अलवर - शिव सेना जिला इकाई की ओर से गुरुवार को सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को जिला प्रमुख राजकुमार गोयल के नेतृत्व में बैठक हुई। शहर प्रमुख मुरारी पाराशर के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दस बजे केडलगंज स्थित कार्यालय में बाला साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रतिज्ञा लेंगे। शिव सैनिक एमआईए स्थित रोका प्रा.लि. में भारतीय कामगार सेना के झंडे के 18 वीं वर्षगांठ समारोह में भी भाग लेंगे।