पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर होंगे 33 बीएलओ सम्मानित

मतदाता दिवस पर होंगे 33 बीएलओ सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
शनिवार को जिलेभर में मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत निर्वाचन विभाग की ओर सभी उपखंड कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह ओसवाल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान जिले के 33 बीएलओ को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ का चयन किया गया है। मुख्य समारोह के दौरान अलवर ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र के कुल छह बीएलओ का सम्मान किया जाएगा, जबकि अन्य चयनित बीएलओ का सम्मान संबंधित उपखंड कार्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी हरभान मीणा के अनुसार जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे ओसवाल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान बीएलओ का सम्मान किया जाएगा तथा युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके
अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।