बारिश से रोडवेज को तीन लाख का घाटा
अलवर. 21 व 22 जनवरी को हुई बारिश के कारण रोडवेज की बसों में यात्रीभार में 17 प्रतिशत की कमी हुई है। रोडवेज को दो दिनों में 3 लाख 12 हजार 510 रुपए का घाटा हुआ। मत्स्य नगर आगार के मुख्यप्रबंधक श्याम बिहारी कटारा ने बताया कि मत्स्य नगर आगार को 20 जनवरी को 8 लाख 7 हजार 596 रुपए तथा 22 जनवरी को 6 लाख 31 हजार 513 रुपए की आय हुई। इसी तरह 20 जनवरी को अलवर आगार को 8 लाख 98 हजार 514 रुपए की आय हुई जबकि 22 जनवरी को 7 लाख 62 हजार 87 रुपए की आय हुई।