बारिश से विद्युतीकरण का कार्य प्रभावित
अलवर. मथुरा-अलवर-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण का कार्य बारिश से प्रभावित हुआ है। बारिश से तीन किलोमीटर दूरी का कार्य बाधित हुआ है। डबल फाटक ((अलवर)) से बावल तक 62 किलोमीटर तक पोल डालने तथा डबल फाटक से अजरका तक 42 किलोमीटर तक वायरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। बावल से रेवाड़ी तक 10 किलोमीटर तक पोल लगाने व अजरका से रेवाड़ी 30 किलोमीटर तक वायरिंग का काम होना है।