पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संग्रहालय में लगी लघु चित्र प्रदर्शनी

संग्रहालय में लगी लघु चित्र प्रदर्शनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
एडीएम ((प्रथम)) हरभान मीणा ने गुरूवार सुबह संग्रहालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी। इस दौरान संग्रहालय में निशुल्क प्रवेश रहेगा। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ((प्रथम)) हरभान मीणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से आमजन को हमारे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिलेगी।
संग्रहालयाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य ने बताया कि प्रदर्शनी में अलवर शैली के 17 वीं- 18 वीं शताब्दी के देवी- देवताओं के चित्र, मुगल और राजपूत कालीन चित्र, महाभारत, रामायण, सहस्त्रनाम, विष्णु के दसावतार, दुर्गा के नौ अवतार व राग-रागिनियों की लघु चित्रों को शामिल किया गया है।