सिख समाज ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन
अलवर. मूंगस्का के पास पुष्प विहार कॉलोनी में बुधवार रात हुई मारपीट के मामले में सिख समाज की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि बंटी सिंह शाम को मां की दवा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में हसीब अहमद खान ने उसे साथ मारपीट की व जाति सूचक शब्द बोले। ज्ञापन देने वालों का यह भी आरोप था कि घटना की रिपोर्ट रात को ही अरावली विहार थाने में दर्ज कराई दी गई थी। पुलिस हसीब अहमद खान को थाने भी ले गई लेकिन रात की उसे छोड़ दिया गया। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सिख संगत के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह भमलोत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, नवजोत सिंह, भगत सिंह, जसवीर सिंह, करनैल सिंह, गुरुदीप सिंह सहित अनेक लोग थे। इधर अरावली विहार थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्चक्चक्च