- Hindi News
- शिव सेना ने मनाया प्रतिज्ञा दिवसअलवर. शिव सेना की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र
शिव सेना ने मनाया प्रतिज्ञा दिवसअलवर. शिव सेना की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शिव सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया।...
अलवर। शिव सेना की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शिव सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। शहर प्रमुख मुरारी पाराशर के अनुसार शिव सैनिक सुबह सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां शिव सैनिकों ने नेताजी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे केडलगंज स्थित कार्यालय पहुंचे और बाला साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके जीवन आदर्शों की चर्चा की। शिव सैनिकों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रतिज्ञा भी ली। इसके बाद एमआईए स्थित रोका प्रा.लि. कंपनी में झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान शिव सेना जिला प्रमुख राजकुमार गोयल, मोहन सिंह चौहान, नंद सिंह, रमेश नारवानी, रमेशचंद गर्ग, मैथलीशरण शर्मा, वीरेंद्र मोदी, नीलेश धारवाल, मनीष अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।