पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. मित्तल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के संस्थापक प्रेम मित्तल की सातवीं पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सरोज मित्तल ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 6 से 8वीं क्लास वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में मनीषा गुप्ता प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय व भावेश तृतीय स्थान पर रहे। 9 से 12वीं के वर्ग में हंसा प्रथम, अनीशा द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। मेंढक दौड़ में ज्योति प्रथम, सूरज द्वितीय व धीरज तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले स्टाफ एवं बच्चों ने प्रेम मित्तल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और मौन धारण किया।