पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस से नकली सोने का सौदा टटलूबाज पकड़ा

पुलिस से नकली सोने का सौदा टटलूबाज पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जेल चौराहे के पास से गुरुवार दोपहर शिवाजी पार्क पुलिस ने सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने आए किशनगढ़बास के मैदाबास गांव शाहजान को गिरफ्तार कर लिया जबकि साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने बताया कि शाहजान व नौगांवा के कोलाणी गांव निवासी भुट्टन कई दिन से एक व्यक्ति को कॉल कर सोने की ईंट बेचने के लिए कह रहे थे। इसकी जानकारी उस व्यक्ति ने एसपी को दी। इस पर उन्होंने सीओ सिटी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिवाजी पार्क पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल पर संपर्क किया। पुलिस और टटलू बाजों के बीच कई बार बातचीत हुई। पुलिस ने उन्हें गुरुवार को जेल चौराहे के पास ईंट लेकर आने के लिए कहा। दोनों टटलूबाज पहुंच गए। पुलिस ने एक कांस्टेबल को सादावर्दी में उनसे सौदा करने के लिए भेजा। शाहजान तो कांस्टेबल के नजदीक पहुंच गया जबकि उसका साथी भुट्टन दूर खड़े होकर निगरानी करने लगा। शाहजान व कांस्टेबल के बीच 10 लाख रुपए में दो किलो सोने की ईंट का सौदा तय किया। शाहजान ने जैसे ही कांस्टेबल को ईंट दी आसपास खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।