वाद-विवाद में राकेश प्रथम
अलवर. गौरीदेवी कॉलेज में योजना मंच और युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में इंटर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में वर्तमान परिपेक्ष में चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज के राकेश कुमार प्रथम, गौरीदेवी कॉलेज की सुरभि द्विवेदी द्वितीय और आर्य कन्या कॉलेज की सीमा सैन और राजर्षि कॉलेज की श्रुति सोनी तृतीय स्थान पर रही। द्वितीय सत्र में भारतीय अर्थव्यवस्था एवं युवा समाज विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, अनुदान को वर्तमान चुनौतियां बताया। इन सभी से निपटने के लिए युवा समाज के विवेकशील निर्णय की आवश्यकता जताई। इस दौरान डॉ. लोकेश भट्ट, डॉ. जी के भट्ट, डॉ. आर सी अग्रवाल, डॉ. बी पी गुप्ता, डॉ. एम एल गोयल, डॉ. एम सी शर्मा सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. जी के भट्ट, आर सी अग्रवाल और बी पी गुप्ता थे। संचालन डॉ. सुनीता यादव और लोकेश भट्ट ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने की और विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएस शर्मा थे।
ञ्चगौरीदेवी कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित