पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेडीज क्लब ने उठाया 11 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

लेडीज क्लब ने उठाया 11 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. लेडीज क्लब अलवर ने 11 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। क्लब अध्यक्ष सरोज कंसल ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहरा के 11 विद्यार्थियों की पारिवारिक स्थिति बेहद कमजोर है। ऐसे में क्लब सदस्यों ने इन बच्चों की यूनिफार्म सहित आगे की पढ़ाई पर होने वाले खर्च की जिम्मेदारी ली है। इस पर स्कूल प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने क्लब सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान क्लब उपाध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिव रीटा कटारिया, कोषाध्यक्ष अनिता जसोरिया, कविता खंडेलवाल, रितु श्यामसखा आदि उपस्थित थे।
क्चक्चक्च