पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थायी अतिक्रमण हटाया

अस्थायी अतिक्रमण हटाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधी दल ने गुरुवार को अग्रसेन सर्किल से मंडी मोड तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया। दोपहर साढ़े तीन बजे बाद परिषद का अतिक्रमण निरोधी दल पहुंचा और उसने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के शुरू होते ही दुकानदार अपना सामान समेटने लगे और कई ठेली वाले ठेली लेकर वहां से भाग लिए। परिषद के दल ने एक घंटे तक कार्रवाई कर सड़क तक अतिक्रमण करने वालों को पीछे खदेड़ा।
आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से अधिकारियों ने पहले समझाइश की। उन्होंने खुद जाकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ गुरुवार दोपहर अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई की।