पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 हजार लगाकर प्रिंसिपल ने अपने नाम की पट्टिका लगाई

50 हजार लगाकर प्रिंसिपल ने अपने नाम की पट्टिका लगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
गौरीदेवी कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा लगभग पचास हजार रुपए लगाकर मंदिर के सामने वाले हिस्से में पूर्व में लगी छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम की अनावरण पट्टिका को हटाकर खुद के नाम की पट्टिका लगाने का विरोध शुरू हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष शानू चौहान ने बताया कि कॉलेज परिसर में मुख्य गेट के सामने सरस्वती मां की प्रतिमा लगी हुई थी और इसके नीचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गरिमा गौतम द्वारा लगाए जाने की पट्टिका लगी हुई थी। जिसे कॉलेज प्रबंधन ने निजी खर्च पर कराए गए जीर्णोद्धार कार्य के नाम पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की पट्टिका को मूर्ति के पिछले हिस्से में लगवा दिया। शानू ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा मंदिर के जीर्णोद्घार के नाम पर पूर्व छात्रसंघ की पट्टिका को हटाकर खुद के नाम की पट्टिका लगाने के निर्णय को गलत बताया है।
इधर कॉलेज प्रिंसिपल ज्योति सिन्हा का कहना है कि प्रकरण को बेवजह इश्यू बनाया जा रहा है। रिनोवेशन के नाम पर माइनर चेंज तो होते रहते हैं, यदि किसी को शिकायत थी तो हमसे डिस्कस करता। यहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की 1994-95 के समय की पट्टिका लगी हुई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी गौरीदेवी कॉलेज प्राचार्य द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गरिमा गौतम के नाम की पट्टिका को हटाकर खुद के नाम की पट्टिका को लगाने पर विरोध जताया है। एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख शेष - 16 पर



रूबिया खान का कहना है कि प्राचार्य ज्योति सिन्हा सस्ती लोकप्रियता की चाह में गलत प्रथा की शुरूआत कर रही हैं। विद्यार्थी परिषद इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि पट्टिका नहीं बदली गई तो छात्र शक्ति आंदोलन करेगी।