पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग केंद्र में निशुल्क फार्मों को बेचते पकड़ा

उद्योग केंद्र में निशुल्क फार्मों को बेचते पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जिला उद्योग केंद्र परिसर में बेरोजगार युवकों को निशुल्क बांटने के लिए आए ऋण संबंधी फार्मों की बिक्री को अधिकारियों के दल ने पकड़ लिया। अधिकारियों का दल कलेक्टर के निर्देश पर सफाई का निरीक्षण करने पहुंचा था। दल ने फार्म बेचने वाले बाहरी व्यक्ति को केंद्र परिसर से बाहर निकलवाया और फार्मों को जब्त कर लिया। उद्योग केंद्र में लोन के फार्मों के निशुल्क वितरण का जिम्मा अधिकारियों पर ही है, लेकिन इन फार्मों को केंद्र परिसर में ही बाहरी व्यक्ति बैठकर दस व बीस रुपए में बेच रहा था। गुरुवार को केंद्र में सफाई का निरीक्षण करने मत्स्य यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनिल वाष्र्णेय, मुख्य लेखा अधिकारी ज्योति भारद्वाज, एक्सईएन अशोक मदान व ओएस गोपाल शर्मा पहुंचे। इन अधिकारियों ने निशुल्क फार्म बिकते देखे तो पूछताछ की।