पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई

सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर मंत्री कुलदीप सैनी ने युवाओं को सुभाष जी के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर तोष कुमार जैन, सतीश गुर्जर, लोकेश यादव, दीपक, निर्मल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
जोश ग्रुप द्वारा नेताजी की जयंती पर सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। सदस्यों ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके नारों को याद किया। इस मौके पर सौरभ कालरा, अविनाश, निखिल, बंटी सरदार, गौरव यादव, जतिन, रॉकी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निहालपुरा में सुभाष चंद बोस की जयंती प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई। एचएम सुमेर सिंह ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। स्कूल की गाइडर रजनी शर्मा ने नेताजी के बचपन और राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाए। स्कूली बच्चों ने कई देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।