पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन

सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर। सड़क बनाने की मांग को लेकर विवेकानंद नगर सेक्टर चार के लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्र के लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और आयुक्त से रोड बनवाने की मांग की। क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से ही सड़क मंजूर की गई थी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पूर्व में नगर परिषद ने रोड बनाने का काम शुरू कर दिया था। निर्माण संबंधित सामग्री भी डाल दी थी। बाद में निर्माण सामग्री हटवा दी गई। अब दो दिन की बारिश के बाद इस क्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो गई है। रास्ता आने जाने लायक भी नहीं बचा है।

क्षेत्र के प्रेम सिंह, पीआर मीणा, गोविंद सिद्ध का कहना है कि खराब रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों तक को परेशानी हो रही है। लोग कीचड़ के कारण रपट कर गिर रहे हैं। स्थिति यह है कि एक कदम पर बचने पर अगले कदम तो कीचड़ व गड्ढ़ों के कारण चलना मुश्किल हो जाता है।

दूसरी ओर, आयुक्त अंजू ओमप्रकाश का कहना कि पूर्व सभापति कमलेश सैनी के कार्यकाल में विवेकानंद नगर के सेक्टर चार में रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। यह कार्य शुरू करने के समय जानकारी मिली कि यह क्षेत्र प्रेम रत्नाकर बांध ((भाखेड़ा बांध)) की सीमा में आता है। इस कारण काम रोका गया। लोगों की सुविधा को देखते हुए जहां गड्ढे हैं, वहां मिट्टी डलवाई जाएगी।

टाइगर कॉलोनी में सड़कों पर पानी व कीचड़

मूंगस्का रोड स्थित टाइगर कालोनी में सड़कों पर पानी भरा है। लोगों का कहना है कि अब यूआईटी ने उन्हें पट्टे जारी कर दिए हैं। इसके बाद कालोनी में सड़क, नाली बनाने का काम भी कराया जाना चाहिए। क्षेत्र के अजयवीर सिंह नरुका ने बताया कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी के साथ बारिश का पानी सड़कों पर भरा है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।