- Hindi News
- साई खेल केंद्र केलिए चयन 29 व 30 जनवरी को
साई खेल केंद्र केलिए चयन 29 व 30 जनवरी को
अलवर. भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए बालकों की चयन प्रक्रिया 29 व 30 जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी। केंद्र के सहायक निदेशक आरएस राठौड़ ने बताया कि केंद्र में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व हॉकी के आवासीय हॉस्टल में प्रशिक्षण के लिए बालकों का चयन किया जाएगा। गैर आवासीय खेल योजना में बॉक्सिंग, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व हॉकी सभी में बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 से 18 वर्ष के मध्य तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक 29 जनवरी को सुबह आठ बजे विद्यालय की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र सहित दो प्रतियों में प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित खेल केंद्र आ सकते हैं।