पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकली धूप, मिली राहत

निकली धूप, मिली राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
कभी धूप कभी आकाश में बादलों का छा जाना। शुक्रवार को दिनभर यही हाल रहा। धूप निकलने से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन शाम को सर्द हवा ने सर्दी बढ़ा दी। हालांकि गत रात ठंडी रही। सुबह भी हवा की गति तेज थी। लेकिन सूर्यदेव के निकलने पर राहत महसूस की गई। सर्दी से परेशान लोगों ने धूप सेकी। इस बीच कई बार बादल छाए। दोपहर तीन बजे बाद बर्फीली हवा चलना शुरू हो गई। इससे शाम को सर्दी का असर बढ़ गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे से ट्रेन हुई लेट
कोहरे के कारण शुक्रवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। चार ट्रेनें डेढ़ घंटे से लेकर सवा दो घंटे तक देरी से अलवर आईं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आने वाली इलाहाबाद- जयपुर एक्सप्रेस 2.15 घंटे, पूजा एक्सप्रेस 1.35 घंटे, आश्रम एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई।