पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आएगी स्टीम एक्सप्रेस

आज आएगी स्टीम एक्सप्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर.ट्यूरिस्ट ट्रेन स्टीम एक्सप्रेस शनिवार को अलवर आएगी। इस ट्रेन से इस बार आठ सैलानी आ रहे हैं। स्टीम एक्सप्रेस के अधीक्षक सीआर मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह 9.50 बजे स्टीम एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से अलवर के लिए रवाना होगी। दोपहर 3.45 बजे यह ट्रेन अलवर पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन पर सैलानियों का स्वागत किया जाएगा। यहां से उन्हें सरिस्का ले जाया जाएगा। होटल टाइगर डेन में सैलानियों के रूकने की व्यवस्था की गई है। रात को उनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रविवार सुबह सैलानियों को सरिस्का की सैर कराई जाएगी। दोपहर एक बजे स्टीम एक्सप्रेस दिल्ली कैंट के लिए रवाना होगी।
क्चक्चक्च