- Hindi News
- वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
अलवर. प्रकृति मित्र संघ ने सरिस्का में वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। इस संबंध में सरिस्का के उप वन संरक्षक को पत्र लिखा गया है। संघ के प्रबंध निदेशक लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि नटनी का बारा घूम, नलदेश्वर सड़क के घूम, कुशालगढ़ से भर्तृहरि मार्ग, भर्तृहरि से सरिस्का मुख्यालय के मध्य एवं सरिस्का से बांदी पोल के मध्य ब्रेकर बनाने की जरूरत है। नलदेश्वर सड़क के घूम पर बंदरों का जमावड़ा रहता है। बोर्ड लगाने के बाद भी यहां खाद्य सामग्री डाली जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में बंदर मर जाते हैं। जरख, पाटागोह, नेवला, मोर, सियार आदि वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। यहां स्थाई वन चौक बनाने की जरूरत है। बाघिन एसटी-10 और एसटी-4 नलदेश्वर नाले, छाणी के जंगल, रईका पानी ढाल, शिव मंदिर, बेनामी आश्रम के आसपास क्षेत्र में विचरण करने लगे हैं। इसलिए तेजी से गुजरते वाहनों के लिए स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है।
क्चक्चक्च