निशक्तों का चयन 15 तक
अलवर. शहर के अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केन्द्र पर प्रशिक्षण और ट्राई साइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र के पात्र निशक्तजनों का चयन पंद्रह फरवरी तक किया जाएगा। केन्द्र संरक्षक खिल्लीमल जैन ने बताया कि निशक्तजन पंद्रह फरवरी तक केन्द्र पर पंजीयन करा सकेंगे।
शिविर स्थगित : श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति की ओर से जिला निशक्तजन पुनर्वास केन्द्र पर 25 जनवरी को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर स्थगित कर दिया गया है।