- Hindi News
- गाने डाउनलोड कर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
गाने डाउनलोड कर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
अलवर. शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को गाने डाउनलोड कर बेचने के मामले में एक जने को गिरफ्तार कर कंप्यूटर एवं मल्टीकार्ड रीडर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार टी सीरीज कंपनी की प्रतिनिधि गुगडवार नागौर निवासी सतोष शर्मा ने थाने पर पहुंचकर कर कंपनी के गानों को डाउनलोड कर बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिवाजी पार्क कॉलोनी में दुकान पर कार्रवाई कर दुकान मालिक कॉलोनी निवासी अंकुर आहूजा पुत्र हंसराज आहूजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से सीपीयू, मॉनिटर, मल्टीकार्ड रीडर सहित अन्य सामान जब्त किया है।