- Hindi News
- चुनाव से मुक्त होंगे अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय के अध्यापक
चुनाव से मुक्त होंगे अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय के अध्यापक
अलवर. जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव कार्यों में गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय के अध्यापकों की ड्यूटी नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि चुनाव कार्य में लगे इन विषयों के अध्यापकों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उपखंड अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी विद्यालय में तालाबंदी होती है तो संबंधित डीइओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।