पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीर सावरकर नगर में हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके

वीर सावरकर नगर में हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. वीर सावरकर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार देर रात हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। कालोनीवासियों का कहना है कि रात को ही निगम अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद किसी ने क्षेत्र की सुध नहीं ली। सुबह ९ बजे तक हाई वोल्टेज बिजली की सप्लाई जारी रही। वीर सावरकर नगर निवासी शिवदत्त शर्मा, मोहित शर्मा ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे हाई वोल्टेज करंट सप्लाई हुआ जिससे बरामदे में जल रही सीएफएल धमाके के साथ फूट गई, सुबह टीवी ऑन किया तो टीवी और डीवीडी फुंक गए। प्रताप नगर निवासी नरेंद्र भाटिया, ओमराज यादव, कल्पना यादव आदि के घरों में भी पानी मोटर सहित अन्य उपकरण फुंकने की जानकारी है। लोगों का कहना है कि सुबह ९ बजे तक निगमकर्मियों ने कोई सुध नहीं ली। इस बारे में एईएन अनिल बटवाड़ा का कहना है कि उन्हें इस बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की।