पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्षता परीक्षा के लिए वितरित होंगे टोकन

दक्षता परीक्षा के लिए वितरित होंगे टोकन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अलवर शहर व बहरोड़ उपकेन्द्र के लिए गृह रक्षा स्वयं सेवकों की भर्ती होनी है। इसके चलते दक्षता परीक्षा के लिए 28 जनवरी को प्रात: 10 बजे से शाम चार बजे तक गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय में टोकन वितरित किए जाएंगे।
होम गार्डस प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेंट ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अलवर शहर व बहरोड़ उपकेन्द्र के लिए आवेदन जमा करवाया है उन्हें दक्षता परीक्षा के लिए टोकन वितरित किए जाएंगे। टोकन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा अलवर शहर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 4 व 5 फरवरी को एवं उपकेन्द्र बहरोड़ नगर पालिका क्षेत्र के लिए 6 फरवरी को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सुबह आठ बजे से आयोजित होगी।