ढाई सौ शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश
भास्कर न्यूज क्चअलवर
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति करने में नाकाम रही सरकार ने बच्चों की शिक्षण व्यवस्था बाधित नहीं होने के लिए स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था के तहत शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं। वहीं रामगढ़ ब्लॉक में विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जो भी शिक्षक डेपुटेशन के तहत लगे हुए हैं उन्हें अपने मूल स्कूल में भेजें। भले ही इसमें एसडीएम के यहां लगा हुआ कोई शिक्षक हो या शिक्षण व्यवस्था में लगा हुआ कोई शिक्षक। उन सभी को अपने मूल स्कूल में भेजने के आदेश जारी करें और आगामी तीन दिनों में सभी संस्था प्रधानों से यह प्रमाण पत्र लें कि उनके यहां का कोई शिक्षक दूसरी किसी स्कूल में शिक्षण व्यवस्था के तहत नहीं लगा हुआ है। विधायक के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लक्ष्मीनारायण पारीक और रामगढ़ बीईईओ ने सभी संस्था प्रधानों को उनके यहां से शिक्षण व्यवस्था के लिए दूसरी स्कूलों में गए सभी शिक्षकों को वापस बुलाने के आदेश जारी कर प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राज्य सरकार ने आदेश जारी कर स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बनाने के लिए शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था के तहत लगाने के आदेश जारी किए थे।