पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम मार्ग रहेगा बंद

गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम मार्ग रहेगा बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. शहर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम का मार्ग साढ़े चार घंटे यातायात के लिए बंद रहेगा। पुलिस ने यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था के कारण लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि स्टेडियम मार्ग सुबह साढ़े सात से दोपहर बारह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान जयपुर और राजगढ़ से आने एवं जाने वाले वाहनों को भवानी तोप सर्किल से सर्किट हाउस, काली मोरी होते हुए डायवर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले वाहनों को एसएमडी सर्किल एवं भवानी तोप सर्किल से प्रवेश दिया जाएगा एवं उनकी पार्किंग स्टेडियम के दाहिने ओर खाली स्थान पर होगी।