जेंडर संवेदी विषय पर कार्यशाला
अलवर. पंचायत समिति उमरैण में जेंडर संवेदी विषय पर हुई कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। बीडीओ ईश्वरदयाल सिंह के अनुसार दो दिवसीय कार्यशाला में महिला सभा की उपयोगिता और जेंडर समानता पर विस्तृत चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों और कर्मचारियों को भू्रण हत्या के प्रति जागरूक करते हुए उसका आना फिल्म भी दिखाई गई। कार्यशाला में प्रशिक्षक बीसीएमओ मालाखेड़ा डॉ. राजेंद्र, पंचायत समिति सदस्य रेखा मीणा, प्रधान शिवलाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।