शिक्षा उपनिदेशक ने किया गोष्ठी का समापन
अलवर. डाइट के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा संचालित डर्फ की द्वितीय संगोष्ठी का समापन माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कमलेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उपनिदेशक ने शोध के विषय में भारत को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जगद्गुरु बताया। वर्तमान अनुसंधान जीवन के लिए समस्या समाधान पर आधारित होना चाहिए। इस मौके पर डाइट प्राचार्य राधेश्याम बुद्धराजा एवं उप प्राचार्य पूनम गोयल ने शोध के महत्व को समझाया। आरपी शिवचरण शर्मा एवं मुरारीलाल ने शोध प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। संचालन प्रभागाध्यक्ष पूनम गोयल और प्रभारी रोहिताश्व ओसवाल ने किया।