पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए सीएम से मिले

सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए सीएम से मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. नगर परिषद सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार के बाद नियुक्ति देने की कार्रवाई पूरी करने के लिए शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, सभापति सुनीता खाम्बरा व सफाई समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक पाठक जयपुर गए और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले। सभापति खाम्बरा ने बताया कि मुख्यमंत्री को सफाई कर्मियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई और कहा गया कि नियुक्ति आचार संहिता लागू होने के कारण नहीं दी जा सकी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्चक्चक्च