- Hindi News
- राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पर गोष्ठी
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पर गोष्ठी
अलवर. क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पूरणमल मीणा ने बताया कि गोष्ठी में वृद्धावस्था, विधवा व निशक्तजन पेंशन योजना की जानकारी दी गई। शीला शर्मा ने मतदाता जागरुकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।