श्वांस प्रश्वास बीमारी की जानकारी दी
अलवर. आर्टिमिस अस्पताल गुडग़ांव व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को होटल हाइव में श्वांस प्रश्वांस रोग विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आर्टिमिस अस्पताल गुडग़ांव के रेस्पिरेट्री एवं स्लीप मेडिसन विभाग के डॉ. हिमांशु गर्ग ने श्वास प्रश्वास बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का मूल कारण औद्योगिक विकास, प्रदूषण और रहन-सहन में बदलता रहन सहन है। लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन्हेलर थैरेपी अस्थमा के रोगियों के लिए उपयोगी है। आम व्यक्ति बीमारी से निजात पाने के छोटे उपायों से अनभिज्ञ है। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. मीरा सरदाना, सचिव डॉ. सुशील बत्रा, डॉ. अनिल सरदाना सहित अन्य डाक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम शुभारंभ डॉ. सोलंकी ने किया।