पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएंसमस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश

रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएंसमस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर/कठूमर
गांव टीकरी में सोमवार से राशन कार्ड वितरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कठूमर तहसील के गांव टीकरी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निदान पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जन समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करें।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को क्षेत्र की कई समस्याएं बताईं और निदान की मांग की। इस बीच कलेक्टर ने बीपीएल परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के ही सुरेश कुमार की सहयोग योजना का लाभ दिलाने की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्रवाई तथा गांव की कमलेश, जगवीर व सीमा को पालनहार योजना तथा गोविंद राम जाट को कृषि विभाग की जल संरक्षण संबंधित योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बिजली की समस्या का निदान करने के लिए कलेक्टर ने विद्युत निगम अधिकारियों को गांव टीकरी में विद्युत सब स्टेशन स्थापित के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।साथ ही कहा कि सब स्टेशन की स्थापना तक इस गांव को हुलियाना से लाइन डालकर सिंगलफेस बिजली चौबीस घंटे उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने हरिजन बस्ती में फुंका पड़े ट्रांसफार्मर को हटाकर तीन दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अंगूरी देवी को प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कनेक्शन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने जल्द कनेक्शन के निर्देश दिए। पानी की समस्या के चलते उन्होंने नाराजगी जताई और 15 अप्रैल तक नए पांच नलकूपों से पानी सप्लाई उपलब्ध करा खारे पानी की समस्या का निदान करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव में पीएचसी खोलने पर भी सहमति जताई। इस मौके पर प्रधान जयराम के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।