- Hindi News
- न तो घटिया निर्माण पर कार्रवाई न आरटीआई की दी सूचना
न तो घटिया निर्माण पर कार्रवाई न आरटीआई की दी सूचना
अलवर. लाल खान चमेली बाग के लोगों ने क्षेत्र में नगर परिषद की ओर कराए जा रहे कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देनी देने की बात भी कही गई है। ज्ञापन पर दीपचंद सहित 17 लोगों के हस्ताक्षर थे। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं करने पर उन्होंने परिषद में शिकायत की। कोई अधिकारी निर्माण के काम की जांच करने नहीं आया। इसके बाद 17 दिसंबर को सूचना के अधिकार के तहत जो जानकारी चाही उसे अबतक उपलब्ध नहीं कराया गया है।