वैश्वीकरण पर रखे विचार
अलवर. राजकीय कला कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर सेमिनार के दूसरे दिन चर्चा का विषय वैश्वीकरण और सामजिक परिवर्तन रहा। अध्यक्षीय भाषण में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पी एस चौधरी ने आर्थिक वैश्वीकरण का केंद्र पूंजीवाद बताया और वैश्वीकरण को आधुनिकता की उपज बताया। उपाचार्य डॉ. आर सी खंडूरी ने कहा कि वैश्वीकरण से सांस्कृतिक रूपान्तरण हो रहा है। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।